फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी ने धोखाधड़ी से रचा ली दूसरी शादी

Thu, 01 Dec 2016 10:33 PM IST
मंडी
विज्ञापन
निकाह
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र के तहत डबरोग पंचायत की एक महिला ने अपने पति पर उसे धोखे में रखकर पहले से ही शादीशुदा होने का आरोप लगाया है। यही नहीं पति ने दूसरी बीबी के बच्चों को परिवार नकल में पहली पत्नी के नाम चढ़ा दिया। इसके बाद दूसरी पत्नी ने अदालत में न्याय की गुहार लगाई। अब पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सरिता कुमारी पत्नी श्याम लाल निवासी डैहर तहसील सुंदरनगर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी शादी वर्ष 1998 को हिंदू रीति रिवाज के साथ डैहर निवासी श्याम लाल पुत्र जय राम से हुई थी।
विज्ञापन


उसका मायका गांव डबरोग तहसील सरकाघाट में हैं। वर्तमान में अपने पिता गरीब दास निवासी डबरोग के पास रहती है। जयराम सरकारी कर्मचारी है। महिला का कहना है कि विवाह के बाद उसके पति ने उसे बिलासपुर में अपने क्वार्टर में रखा। जब वह दो माह बाद अपने पति के साथ गांव में आई तो श्याम लाल के बड़े भाई ने उसे बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है। उसका एक बेटा भी है। शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने अपने पति से इस बारे में पूछा तो उसने पहले शादी होने की बात को मान लिया और कहा कि वह शीघ्र ही अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लेगा लेकिन उसने कोई तलाक नहीं लिया। अपितु उसके बाद उसकी पहली पत्नी से एक बेटी भी हो गई। सरिता कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसके अपने भी एक बेटा और बेटी है, लेकिन उसका पति पहले ही शादीशुदा था। उसके बच्चों का पंजीकरण ग्राम पंचायत डैहर में दर्ज करवा दिया। साथ में सरिता कुमारी के बच्चों का पंजीकरण भी डैहर पंचायत में पहली पत्नी कांता देवी के नाम से दर्ज करवा लिए।

उसे बताया कि उसका नाम भी डैहर पंचायत में दर्ज करवा दिया है। लेकिन, उसके पति ने उसका नाम पंचायत में दर्ज ही नहीं करवाया था। साथ ही उसके पति ने जो प्रदेश विद्युत विभाग में नौकरी करता है, वहां भी अपने विभाग के रिकॉर्ड में उसके बच्चों के नाम दर्ज नहीं करवाए। महिला ने आरोप लगाया है कि इस प्रकार उसके पति ने पहले से ही शादीशुदा होने और बच्चों के नामों को अन्य के नाम पर दर्ज करवा कर धोखा दिया है। इसके बाद महिला ने अदालत से न्याय की गुहार लगाई है। मदन धीमान ने पुष्टि करते कहा कि अदालत के आदेशों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें