फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शहरी निकाय सेवाओं को डिजिटल और सरल बनाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटीजन सेवा पोर्टल पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहरी विकास विभाग की ओर से सिटीजन सेवा पोर्टल को प्रभावी रूप से लागू करने और नगर निकायों की सेवाओं को डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम मंडी में मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसका शुभारंभ नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर ने किया।
आयुक्त रोहित राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया सिटीजन सेवा पोर्टल शहरी क्षेत्रों के लोगों को घर बैठे नगर निकायों की विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। वर्तमान समय में सभी विभाग तेजी से डिजिटल प्रणाली की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में शहरी निकायों की कार्यप्रणाली को भी पूरी तरह डिजिटल स्वरूप दिया जा रहा है ताकि आम लोगों को सुविधाएं सरल और पारदर्शी तरीके से मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में बतौर प्रशिक्षक राधिका और दिव्य ने सिटीजन सेवा पोर्टल की कार्यप्रणाली, विभिन्न सेवाओं तथा इसके उपयोग के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर कार्यकारी अधिकारी सुंदरनगर ललित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें