फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लडभड़ोल के गोरा में रूसी पायलट की इमरजेंसी लैंडिंग

Sat, 05 Oct 2024 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
लडभड़ोल से कुछ दूरी पर गोरा में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद मौजूद रूस का पायलट। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मंडी)। तहसील मुख्यालय लडभड़ोल के निकट गोरा नामक स्थान पर शुक्रवार को एक पैराग्लाइडर की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पैराग्लाइडर के अचानक उतरने से उसे देखने के लिए गांव के कई लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रूसी नागरिक एंड्रयू ने बीड-बिलिंग से पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरी थी। जब वह लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में पहुंचे, तो तकनीकी खराबी के कारण उन्हें गोरा नामक स्थान के खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पैराग्लाइडर के अचानक उतरने पर स्थानीय लोग उस ओर दौड़ पड़े।
30 वर्षीय एंड्रयू ने बताया कि वह पहाड़ों को देखकर घबरा गए थे और जहां लैंडिंग करने का मन बना रखा था, वहां उतर नहीं पाए, इसलिए उन्हें मजबूरन गोरा में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस घटना से क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को लेकर चर्चा होने लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें