फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिजली पेंशनरों ने मांगें लंबित वित्तीय लाभ

विज्ञापन
मंडी में विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम की बैठक में मौजूद सदस्य। स्त्रोत- संगठन - फोटो : परीक्षा देने से वंचित रही छात्रा।
विज्ञापन
मंडी। विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम की मासिक बैठक सोमवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण भवन जेल रोड मंडी में हुई। इसमें पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष एएस गुप्ता ने की। बैठक में तीन पेंशनरों नरेंद्रा वैद्य, ध्यान सिंह, बीसी हांडा के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया गया।
विज्ञापन

उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। बैठक में प्रधान एएस गुप्ता, महासचिव चंद्र सिंह मंडयाल, राजेश बहल, सुरेश राणा आदि वक्ताओं ने विद्युत बोर्ड की ओर से पेंशनरों के वित्तीय लाभों को समय पर न दिए जाने पर रोष जताया। कहा कि बोर्ड प्रबंधन ने जिन पेंशनरों की ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और बकाया एरियर का भुगतान नहीं किया है, उसे भी जल्द से जल्द दिया जाए। बैठक में प्रबंधन से आग्रह किया कि आयु वर्ग के हिसाब से 15, 18, 20 प्रतिशत का एरियर शीघ्र जारी किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें