फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग ने जीती नलवाड़ क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
सुंदरनगर में राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के तहत खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्युत विभाग ने वन विभाग को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

फाइनल में वन विभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। हितेश महंत ने 41, देशराज ठाकुर ने 48 और गुंजन शर्मा ने 20 रन बनाए। विद्युत विभाग के राजीव ने 3, रवि शर्मा ने 2 और अशोक और अबेराज ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्युत विभाग की टीम ने 19.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर जीत दर्ज की। विद्युत विभाग के अभिषेक ने 62, नरवीर ठाकुर ने 50 और राजीव ने 21 रन बनाए। वन विभाग के भानू, श्रवण और देशराज ने मैच में 1-1 विकेट लिया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में परिवहन निगम ने जल शक्ति विभाग को 19 रनों से हरा दिया।
परिवहन निगम की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी। इसमें अजय कुमार ने 35, अनिल कुमार ने 23 और नवीन कुमार ने 24 रनों का योगदान दिया। जलशक्ति विभाग के विनय कुमार के 16, इशु ठाकुर के 39 और अमित सुपाहिया के 24 रनों को छोड़ अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी छू नहीं पाया। पूरी टीम 7 विकेट पर 107 रनों ही बना सकी। समापन मौके पर बतौर मुख्यातिथि एपीएमसी मंडी के चेयरमैन और जिला सुंदरनगर भाजपा अध्यक्ष दलीप ठाकुर ने विजेता और उप विजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एमएलएसएम कॉलेज पर आयोजन समिति के सचिव प्रो. अनिल गुलेरिया और दिव्या प्रकाश के साथ-साथ एमएलएसएम कॉलेज के प्राचार्य डा. सीपी कौशल, पूर्व प्राचार्य डॉ. पीएस गुलेरिया और डॉ. शशिकांत शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें