मंडी। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अचानक निधन के कारण प्रदेश सरकार की ओर से घोषित शोक और दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बिजली बिल अदा करने पहुंचे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं को न केवल पेनल्टी देनी पड़ी बल्कि सर्वर डाउन होने के कारण परेशानी भी हुई।
विश्वकर्मा मंदिर सभा के उपाध्यक्ष महेंद्र राणा और पूर्व पार्षद अवनिंदर सिंह ने बताया कि जनता को परेशान करने की बजाय सरकार को इसका हल ढूंढना चाहिए था। अंतिम तारीख को ग्रेस पीरियड देकर 30, 31 दिसंबर करना चाहिए था। सरकार ने छुट्टी की है तो तय तारीखों को भी आगे खिसकाने के आदेश साथ-साथ करने चाहिए थे। उपभोक्ताओं की मांग है कि बिजली बिल जिनको अदा करने की तारीख 27 और 28 दिसंबर थी उन किसी से पेनल्टी न ली जाए। यदि ली गई है तो उसे अगले बिलों में समायोजित किया जाए। संवाद