फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 1980 में बलिदान हुए बिजली बोर्ड के कर्मी किए याद

Fri, 11 Oct 2024 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने डीए और बकाया एरियर के भुगतान की उठाई मांग
कहा अपना हक पाने के लिए आंदोलन करने से नहीं करेंगे गुरेज

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। कर्मचारी आंदोलन के दौरान बदिलान हुए कर्मचारियों की याद में वीरवार को रेस्ट हाउस चौक सुंदरनगर स्थित शहीद स्मारक पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 1980 में हुए कर्मचारी आंदोलन के दौरान सुंदरनगर में पुलिस की गोलीबारी से बलिदान हुए बिजली बोर्ड के कर्मचारी अमर सिंह गुलेरिया और रतनू राम को याद किया गया। वहीं, शिमला में बिजली कर्मी लाइनमैन देवी सिंह, देहरा में चैन सिंह व प्रेम सिंह तथा चंपा देवी, एमआर बिरमानी शहीद हुए थे। उनकी याद में हर साल सुंदरनगर में शहीदी दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर कर्मचारी नेता हरीश शर्मा, महेंद्र सिंह गुलेरिया, बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप खरवड़ा और उप महासचिव जगमेल ठाकुर तथा अराजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और हिमाचल प्रदेश कर्मचारी सेवाएं महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने भी शहीदों को शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार रखे।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर दत्त ने कहा कि आज संशोधित वेतनमान व पेंशन की बकाया राशि का 80 प्रतिशत से अधिक की राशि कर्मचारियों और पेंशनर को देय है। महंगाई भत्ते की तीन किस्तों के साथ पीछे जारी की गई किस्त की बकाया राशि भी लंबित है। महासचिव हीरा लाल वर्मा ने बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन की बहाली में की जा रही देरी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री से शीघ्र पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रदेश के सभी आउटसोर्स कर्मियों को नीति बनाकर उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई।
विज्ञापन


दोनों कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रहे मौजूद, लेकिन नजरें नहीं मिलाईं
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और हिमाचल प्रदेश कर्मचारी सेवाएं महासंघ के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर भी शामिल रहें। दोनों ही प्रदेश अध्यक्ष ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लेकिन दोनों ही नेताओं ने न तो एक-दूसरे की ओर देखा और न ही कोई अभिवादन किया, जो एक दूसरे के प्रति तल्खी को दिखाती है। इससे पहले प्रदीप ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी आंदोलन के दौरान अपनी शहादत देने वाले कर्मचारियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वह सदा ही कर्मचारियों के मन में बसे रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें