फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लडभड़ोल में गरजे बिजली बोर्ड के कर्मचारी

विज्ञापन
लडभड़ोल में विद्युत संशोधन अधिनियम-2025 और निजीकरण के विरोध में गरजते बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। विद्युत उपमंडल लडभड़ोल में वीरवार को अभियंताओं और कर्मचारियों ने सरकार की नई नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ज्वाइंट एक्शन फ्रंट के बैनर तले एकजुट होकर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने वीरवार को भोजन अवकाश के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इंप्लाइज यूनियन लडभड़ोल के सदस्यों ने कहा कि नया अधिनियम कर्मचारियों के अस्तित्व पर सीधा हमला है। आरोप लगाया कि बोर्ड को पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने की साजिश रची जा रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इन फैसलों को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर महासंघ के सचिव देवराज ठाकुर ने सभी से एकजुट रहने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें