फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंचायत समिति धर्मपुर में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव टला, कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थगित हुई बैठक, अब 27 जून को होगा चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। पंचायत समिति धर्मपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार को बुलाई गई बैठक स्थगित करनी पड़ी। समिति के 20 निर्वाचित सदस्यों में से एक भी सदस्य बैठक में नहीं पहुंचा। सभी सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण कोरम पूरा नहीं हो सका और चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 27 जून की नई तिथि निर्धारित की गई है। प्रशासन ने पंचायत समिति धर्मपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए शनिवार को बैठक बुलाई थी। चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज थीं। भाजपा और कांग्रेस समर्थित सदस्यों के बीच अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर लगातार बैठकों और समीकरणों की चर्चाएं चल रही थीं। ऐसे में चुनाव को लेकर सभी की निगाहें बैठक पर टिकी थीं। एक भी सदस्य के बैठक में न पहुंचने से राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इसे चुनावी रणनीति और राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी धर्मपुर बालम राम ने बताया कि पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बुलाई गई बैठक में कोई सदस्य उपस्थित नहीं हुआ। कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें