फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी माहौल : सुबह 8 से तीन बजे तक टीवी, मोबाइल और सोशल मीडिया में खोए रहे लोग

Tue, 04 Jun 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी शहर में मतगणना  के रूझानों को फोन पर देखते लोग
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में चार स्थानों पर लोकसभा चुनावों की मत गणना मंगलवार को हुई। चुनाव परिणाम जानने के लिए हर वर्ग के लोग उत्साहित रहे। मजदूर-किसान, युवा से लेकर बुजुर्ग यानी हर तबके के लोगोें ने चुनाव परिणामों जानने के लिए सुबह 8 से दोपहर तीन बजे तक टीवी, मोबाइल फोन और सोशल मीडिया में खोए रहे। कई लोगों ने तो रेडियो पर भी चुनावी रूझानों को जाना।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के परिणाम जानने के लिए इतना उत्साह रहा कि ढाबे पर खाना बनाते, चाय की दुकानों सहित अन्य जगह अपना-अपना काम करते हुए भी लोग टीवी और फोन से चिपके रहे। शुरुआती रूझानों ने कांग्रेस समर्थकों को कुछ देर के लिए राहत पहुंचाई, मगर यह अधिक देर तक न रही। बाद में तो कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी ही फिर गया।
बता दें कि कंगना को एक बार बढ़त मिली तो हर विधान सभा क्षेत्र से अंतिम राउंड तक कायम रही। बाद में कंगना की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा समर्थकों ने सेरी मंच मंडी सहित जिला के हर स्थान पर जश्न मनाया। चुनाव परिणाम जानने के लिए बहुत से लोग मतगणना केंद्रों के बाहर भी डटे रहे और नतीजों को जानते रहे। यह मतगणना, मंडी के पड्डल मैदान, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट और सुंदरनगर में हुई। इन स्थानों पर बहुत से कांग्रेस के लोग सुबह ही पहुंच गए थे, मगर दोहबर बाद मायूस होकर बाद में लौट गए, जबकि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इन स्थानों पर डेरा जमाया रखा और बाद में खूब जश्न मनाया।

मंडी शहर में मतगणना  के रूझानों को फोन पर देखते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें