फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत बलोह टोल प्लाजा के नजदीक समलेहू में रविवार शाम करीब 6:00 बजे बाइक की चपेट में एक 75 साल की महिला आ गई। टक्कर लगने से महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। चालक को एम्स बिलासपुर में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बाइक चालक जितेंद्र शर्मा निवासी रियूर मुझयाली बल्ह जिला मंडी ने बाइक से सड़क किनारे चल रही हरदेई (75) पत्नी लक्ष्मण राम निवासी गांव समलेहू तहसील सुंदरनगर को टक्कर मार दी। इससे हरदेई की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मोटरसाइकिल चालक जितेंद्र कुमार भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस थाना सुंदर नगर में मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध मामला दर्ज के लिया है। डीएसपी भारतभूषण ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें