फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शादी से लौट रहे बुजुर्ग की गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। शादी समारोह से लौट रहे बुजुर्ग की खाई में गिर कर मौत हो गई। मृतक की पहचान लोकू राम (60) गांव पट्टा, ग्राम पंचायत रोपड़ी-कलैहडू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को नंगीबाई गांव में शादी समारोह से लोकू राम अपने घर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में उसका पांव फिसल गया और वह खाई में गिर गया। एंबुलेंस में उसे नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर सकीनी कपूर ने घटना की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें