फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सर्पदंश से आठ माह के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मां के साथ सोया था एक साल आठ माह का मासूम, सुबह चार बजे चीख सुनकर चला पता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। क्षेत्र में सर्पदंश से एक आठ माह के मासूम की मौत का मामला सामने आया है। छपराहण गांव में एक साल आठ माह का बालक अरुष पुत्र लालमन बीते शुक्रवार रात को अपनी मां के साथ घर में बिस्तर पर सोया हुआ था। सुबह करीब चार बजे अचानक बच्चे की चीख सुनकर परिजनों को घटना का पता चला।
परिजनों ने देखा कि बालक को सांप ने डस लिया था। इसके बाद उसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इसके के बाद बालक को जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया, जहां सांप का जहर नहीं उतरा और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन गमगीन हैं। वहीं, सर्पदंश से हुई मौत की घटना से आसपास के ग्रामीणों में भी भय का माहौल है। पंचायत के पूर्व प्रधान दिनेश कुमार का कहना है कि क्षेत्र में सर्पदंश के मामले बढ़ने लगे है। लिहाजा प्रशासन और संबंधित विभाग से क्षेत्र में सांपों से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाने तथा आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें