फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एनडीआरएफ बटालियन तक सड़क बनाने की कवायद शुरू, डीपीआर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
23.97 हेक्टेयर वन भूमि एनडीआरएफ के नाम स्थानांतरित करने की प्रथम चरण को मिली स्वीकृति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैहना (मंडी)। नगर निगम मंडी और बल्ह विस क्षेत्र के तहत आते वार्ड नंबर 14 बैहना में एनडीआरएफ बटालियन तक सड़क बनाने की लोक निर्माण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। बैहना में फोरलेन से लेकर साइट में बनने वाले दो कैंपस तक सड़क निर्माण की डीपीआर तैयार कर दी है।
एनडीआरएफ के नाम 23.97 हेक्टेयर वन भूमि स्थानांतरित करने की प्रथम चरण की स्वीकृति मिल गई है, लेकिन अभी अंतिम मंजूरी का इंतजार है। बैहना में प्रस्तावित साइट में एनडीआरएफ के दो कैंपस बनेंगे। यहां पर भवन निर्माण सामग्री को पहुंचाने के लिए सड़क मार्ग बनाए जाएंगे। बैहना के छछोल कस्बे के पास फोरलेन से लेकर साइट तक सड़क मार्ग बनेगा। लोक निर्माण विभाग ने सड़क मार्ग की डीपीआर समेत भूमि अधिग्रहण का मसौदा तैयार कर वन विभाग को सौंप दिया है। वन विभाग अब इसे मंजूरी के लिए सरकार को भेजेगा। मंगलवार को बैहना में वन अधिकार समिति की बैठक होगी, जिसमें नगर निगम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित स्थानीय वार्ड पार्षद और वन अधिकार समिति के सदस्य भी भाग लेंगे। वन मंडलाधिकारी मंडी वासू डोगर ने बताया कि बैहना में एनडीआरएफ बटालियन के लिए जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी है। सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद कुछ आपत्तियां लगाई गई थीं। उन्हें दूर कर दोबारा केस को मंजूरी के लिए भेजा गया है। जल्द ही अंतिम मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
बैहना में एनडीआरएफ बटालियन के लिए सड़क मार्ग बनाने के लिए विभाग ने सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है। एफआरए केस भी तैयार किया जा रहा है।
-भूपेंद्र कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग नेरचौक

बॉक्स
वन अधिकार कमेटी की बैठक मंगलवार को बुलाई गई है, जिसमें एनडीआरएफ और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहेंगे। संबंधित अधिकारियों से पूरे प्रोजेक्ट का प्राक्कलन मंगवाया गया है जिस पर चर्चा की जाएगी।
-कृष्ण भानु, पार्षद बैहना वार्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें