फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराज में शिक्षण संस्थान जल्द होंगे बहाल : रोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
जंजैहली में खुलेगा डे-बोर्डिंग स्कूल, सीबीएसई बोर्ड से जुड़ेगा थुनाग स्कूल
विज्ञापन

लंबाथाच काॅलेज में शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएंगे


संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र में आपदा से प्रभावित शिक्षण संस्थानों को जल्द बहाल करने की दिशा में प्रदेश सरकार तेजी से कार्य कर रही है। मंगलवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सराज का दौरा कर निहरी सुनाह पाठशाला और लंबाथाच डिग्री कॉलेज सहित कई क्षतिग्रस्त शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हालिया आपदा से प्रदेश में 523 शिक्षण संस्थान प्रभावित हुए हैं, जिनमें 109 पूर्ण रूप से नष्ट हो गए। मंडी जिले में 29 संस्थान प्रभावित हैं, जिनमें 22 सराज क्षेत्र में हैं। इनके पुनर्निर्माण के लिए प्रथम चरण में 16 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बरसात समाप्त होने के बाद हिमुडा के माध्यम से पुनर्निर्माण शुरू होगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि आपदा से प्रदेश को लगभग 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जिसमें शिक्षण संस्थानों को 30 करोड़ रुपये का नुकसान शामिल है। लंबाथाच डिग्री कॉलेज में सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये की व्यवस्था विश्व बैंक परियोजना या अगले वित्तीय वर्ष में की जाएगी। कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएंगे और साइंस ब्लॉक का निर्माण कार्य भी पूरा होगा।
विज्ञापन

कहा कि जंजैहली में डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा, जबकि थुनाग स्कूल को सीबीएसई बोर्ड से जोड़ा जाएगा। निहरी में प्राइमरी स्कूल की कक्षाएं अब वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में संचालित होंगी। भविष्य में भवन निर्माण के लिए स्थान चयन की जिम्मेदारी उपनिदेशक शिक्षा, बीईओ और नोडल एजेंसी को दी गई है, ताकि भवन आपदा संभावित क्षेत्रों से दूर बने।
शिक्षा मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को बंद सड़कों की बहाली में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि बागवान सेब की फसल समय पर बाजार तक पहुंचा सकें। मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के तहत सेब की खरीद शुरू हो चुकी है और सराज में पांच खरीद केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह यहां राजनीतिक बयान देने नहीं आए हैं। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेता चेतराम ठाकुर, जगदीश रेड्डी, निदेशक कॉलेज कॉडर डॉ. अमरजीत सिंह, निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली, एसडीएम थुनाग रमेश कुमार और उपनिदेशक शिक्षा यशवीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें