फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देयोरी में शिक्षा मंत्री ने 6 पंचायत प्रधानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। रविवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देयोरी पहुंचे शिक्षा मंत्री ने स्कूल भवन के लिए भूमि दान करने वाली दासी देवी (सेवानिवृत्त सेवादार) तथा उनकी पुत्रियों पुनी देवी और चिंता देवी को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा नेहा को भी सम्मानित किया। महिला मंडल देयोरी को 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं के प्रत्येक समूह को 10-10 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम के उपरांत शिक्षा मंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने द्रंग विधानसभा सभा क्षेत्र के 6 पंचायत प्रधानों को भी सम्मानित किया। जनसभा को पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर तथा पूर्व संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर एपीएमसी मंडी के निदेशक जोगिंदर गुलरिया, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सराज जगदीश रेड्डी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्रंग देविंद्र ठाकुर, स्थानीय पंचायत के प्रधान सुशील कुमार, एसडीएम सदर रूपिंदर कौर, शिक्षा विभाग के तीनों प्रारूपों के उप निदेशकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन




............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें