फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्तन और सर्वाइकल कैंसर के प्रारंभिक लक्षण और बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जागरूकता ही कैंसर से बचाव में प्रभावी हथियार : डॉ हरवंश लाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रोटरी क्लब मंडी की ओर से रविवार को सुंदरनगर के बनेड में शिविर लगाया गया। इसमें आईजीएमसी शिमला के पूर्व प्राचार्य एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ. हरवंश लाल कपूर ने स्तन, गर्भाशय और सर्वाइकल कैंसर के प्रारंभिक लक्षण, जोखिम कारक, जांच और बचाव के उपायों की जानकारी दी और कहा कि जागरूकता ही सबसे प्रभावी बचाव है। रोटरी क्लब मंडी की अध्यक्ष डॉ. तारा देवी सेन ने प्राकृतिक औषधीय पौधों की पहचान और उनके सुरक्षित उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि पारंपरिक ज्ञान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ अपनाने से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर वृद्धाश्रम परिसर में चंदन का पौधा रोपित किया गया तथा पर्यावरण-अनुकूल हस्तशिल्प का प्रदर्शन भी हुआ। करीब 60 महिलाओं सहित रोटरी सदस्यों और वृद्धाश्रम के लोगों ने शिविर में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें