फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरुकता से ही सिंथेटिक नशे पर लगेगा अंकुश : डॉ. वीना

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत वीरवार को लौंगणी ग्राम पंचायत घर में आयोजित जागरुकता शिविर में क्षेत्रीय कमेटी की अध्यक्ष डाॅ. वीना राठौर ने कहा कि चिट्टा जानलेवा है। इसका इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति दस से पंद्रह साल ही जीवित रह सकता है। इसकी रोकथाम के लिए समाज को आगे आना होगा।
विज्ञापन

कहा कि वर्तमान में बीड़ी, सिगरेट के सार्वजनिक इस्तेमाल में कमी आई है। जागरुकता अभियान से लिंग अनुपात संतुलित हुआ है। इसलिए जब समाज में सिंथेटिक नशे के खिलाफ जागरुकता पैदा हो जाएगी तो यह भी नियंत्रित हो सकता है। नशा मुक्ति अभियान समिति धर्मपुर इसी दिशा में कार्य कर रही है। अभियान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा रही है। इसके लिए महिलाओं के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है।
हिमाचल ज्ञान विज्ञान एवं साक्षरता समिति के संस्थापक सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गैर सरकारी संस्थाओं के सहयोग से 28 और 29 जून को टिहरा के विश्राम गृह में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद गांव-गांव जाकर जन जागरण अभियान चलाएंगे। अगले चरण में बच्चों की सड़क दौड़ चोलथरा, मंडप और संधोल में आयोजित की जाएगी। इस मौके पर नशा मुक्ति कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र पाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजपाल, देशराज पालसरा, शीला ठाकुर, रीता देवी, रामलाल, सुरेंद्र कुमार, पुष्पलता, प्रताप सिंह, पूर्ण चंद को सदस्य चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें