सोमवार को कटिंढी स्कूल के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि मंडी क्षेत्रीय अस्पताल में 20 करोड़ रुपये की लागत से मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है और 45 करोड़ रुपये की लागत से कैंसर अस्पताल का निर्माण भी शीघ्र किया जाएगा। प्रदेश में तीन वर्षों के दौरान 660 डाक्टरों के पदों को भरा गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार हर गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि नसलोह-भलाणा-कटिंढी सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। तरयांबली-घोघरधार-झटींगरी सड़क को पक्का करने के लिए लगभग 4 करोड़ 36 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। उन्होंने कटिंढी-बड़ीधार सड़क निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि कटिंढी के लिए लगभग 3 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित की जा रही पेयजल येाजना का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेरी-मैगल पेयजल योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटिंढी में परीक्षा और विज्ञान भवन निर्माण के शीघ्र प्रयास किए जाएंगे।
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तुला राम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा प्रधानाचार्य कामिनी कपूर ने पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। ग्राम पंचायत प्रधान मनोहर लाल ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर, महासचिव चंद्रशेखर ठाकुर, दं्रग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जोगिंद्र गुलेरिया, एसडीएम सदर मदन कुमार, अधिशाषी अभियंता, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग उपेंद्र वैद्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।