फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटके से फिर थर्रायी मंडी

Thu, 08 Oct 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, गोहर,
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक माह के भीतर जिला मंडी एक बार फिर भूकंप के झटकों से थर्रा उठा। वीरवार सुबह 6 बजकर 34 मिनट पर हुए भूकंप के जोरदार झटके से लोग सहमे रहे। जिले के सुंदरनगर, नेरचौक, मंडी, करसोग, जोगिंद्रनगर समेत आसपास क्षेत्र अनेक क्षेत्रों में भूकंप का झटका लोगों ने महसूस किया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह मंडी के लोग नींद से जाग ही रहे थे कि भूकंप के झटकों से लोगों में हड़कंप मच गया। 31 अगस्त भी जिला मंडी भूकंप के झटकों से थर्राया था। उस समय भी भूकंप की तीव्रता 4.0 आंकी गई थी और इसका केंद्र पंडोह के सात मील के पास था। एक माह के भीतर ही भूकंप के झटके से लोग सहमे हुए हैं।
सुंदरनगर के कलित शर्मा, अमर वर्मा, लीलाधर शर्मा, तिलकराज पलटा, गोहर के चंद्रमणी ठाकुर, निहाल सिंह, दीपक ठाकुर और जय सिंह राणा ने बताया कि भूकंप का झटका इतना जोर का था कि वे घरों से बाहर निकल गए। वीरवार की सुबह हुए भूकंप ने मंडी जिला में सनसनी फैला दी। अनेक घरों की दीवारें हिलने से सामान नीचे गिर गया और लोगों को धक्के भी लगे। कमरूघाटी की नीमा देवी ने बताया कि उन्हें भूकंप का झटका लगते ही जोर का धक्का लगा। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि वीरवार को आए भूकंप का केंद्र मंडी था। भूकंप की तीव्रता 3.8 आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें