फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मूसलाधार बारिश के कारण स्लेटपोश मकान गिरा, बाल-बाल बचा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत चमुखा के चमुखा और तलसाई गांव में मूसलाधार बारिश ने एक परिवार को बेघर कर दिया जबकि तीन मकान खतरे की जद में आ गए हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ठहराया है।
विज्ञापन

शनिवार रात को जारी मूसलाधार बारिश के कारण चमुखा गांव में सुबह करीब छह बजे दो मंजिला स्लेटपोश मकान की दीवार गिर गई। घटना में दया राम पुत्र बालक राम के परिवार के चार सदस्य बाल-बाल बच गए। दहशत में आए परिवार के सदस्य तुरंत घर छोड़ भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने भी उनकी सामान निकलवाने में मदद की।
उधर तलसाई गांव में धंस रही जमीन के कारण तीन घर खतरे की जद में आए हैं। मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। ये मकान राम सिंह पुत्र मंगत राम, डिम्पल पुत्र गंगा राम और चिंत राम पुत्र कृष्ण के हैं। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि चमुखा पंचायत के तलसाई गांव में जमीन धंसने की सूचना मिलने पर तुरंत राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौका करने भेज दिया गया था। खतरे वाले मकानों से लोगों को बाहर निकालने के साथ साथ फौरी रूप से तिरपाल भेंट किया गया है। चमुखा में भी प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है। मामले पर प्रशासन पूरी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें