फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मैदान तपने से लोग पहाड़ों में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चौहारघाटी की बरोट वैली में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के साथ ही पर्यटक अब पहाड़ी इलाकों की ओर रुख करने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश में हालिया बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है, जिससे बरोट वैली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों से लोग उहल नदी के किनारे स्थित इस खूबसूरत स्थल पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


देवदार के घने जंगलों के बीच बसा बरोट अब साहसिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। यहां पर्यटक ट्रैकिंग, कैंपिंग और फिशिंग का आनंद ले रहे हैं। ब्रिटिश शासनकाल में कर्नल बैटी द्वारा 1925 में स्थापित शानन पावर हाउस, इसकी रेज़र वायर और उहल नदी भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। ट्राउट मछली पकड़ने के शौकीन भी बड़ी संख्या में बरोट वैली पहुंच रहे हैं। इस बीच पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मंडी जिले में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। पर्यटकों की बढ़ती आमद से स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। मंगलवार को मंडी–कांगड़ा सीमा से होकर बरोट वेली और कुल्लू-मनाली की ओर 200 से अधिक पर्यटक वाहन गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें