फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भारोत्तोलन स्पर्धा में हर्ष, श्रीजल रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा कॉलेज में अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

महिला वर्ग के 48 किग्रा भारवर्ग में वल्लभ कॉलेज की नीमा प्रथम
...................
संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बलद्वाड़ा में वीरवार को अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के तहत आने वाले सात महाविद्यालयों के महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पवन ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. कुलदीप ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई करते हुए इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों व अन्य विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर खेल भावना को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के 60 किलोग्राम भार में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के हर्ष मलारिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। सरकाघाट कॉलेज के अनमोल चौहान ने दूसरा जबकि कुल्लू कॉलेज से चेतराम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 65 किलोग्राम भार वर्ग में सरकाघाट कॉलेज के श्रीजल भारद्वाज प्रथम, वल्लभ कॉलेज मंडी से भास्कर चौहान ने दूसरा और सुंदरनगर कॉलेज के अंकित तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में वल्लभ कॉलेज मंडी से नीमा प्रथम, बलद्वाड़ा कॉलेज से अनामिका दूसरे स्थान पर रहीं। 53 किलोग्राम भार वर्ग में बलद्वाड़ा कॉलेज से नंदिनी ने तीसरा स्थान, वल्लभ कॉलेज मंडी से दीपिका ठाकुर ने दूसरा और सुंदरनगर कॉलेज की रेणुका ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। 58 किलोग्राम भार वर्ग महिला में सुंदरनगर कॉलेज की श्रेया ने प्रथम, इसी कॉलेज की सिमरन ने दूसरा और हीना ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान विभिन्न कॉलेजों से आए शारीरिक प्राध्यापक व खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें