फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नंबर लिखने में गलती होने पर स्कूटी की जगह कार का कर दिया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हमीरपुर जिला पुलिस की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ओवरस्पीड का चालान काटते समय एक अंक की गलती के कारण स्कूटी की जगह फौजी की कार का चालान काट दिया गया। जिस कार का चालान हुआ, वह पिछले तीन वर्षों से चंडीगढ़ में खड़ी है। पीड़ित फौजी ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए चालान रद्द करने और जिम्मेदार कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंडी जिले के दुदर गांव निवासी हरीश कुमार सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में चंडीगढ़ में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कार भी चंडीगढ़ में ही खड़ी है। 22 जनवरी को हरीश को मोबाइल पर एक मैसेज मिला, जिसमें उनकी कार के ओवरस्पीड चालान की जानकारी दी गई थी। चालान हमीरपुर जिले के भूम्पल क्षेत्र का बताया गया था। जब हरीश ने चालान की डिटेल देखी तो वह हैरान रह गए। चालान के साथ लगी फोटो उनकी कार की नहीं बल्कि एक स्कूटी की थी। फोटो में स्कूटी का नंबर साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। पुलिस ने गलती से 5643 की जगह 5649 दर्ज कर दिया और कार का चालान काट दिया। संवाद
विज्ञापन

पक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें