फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बजट न मिलने से एसपी विजिलेंस भवन के निर्माण पर ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बजट के अभाव का सीधा असर अब मंडी में निर्माणाधीन सरकारी परियोजनाओं पर दिखने लगा है। धनराशि जारी न होने के कारण लोक निर्माण विभाग ने मंडी में बन रहे एसपी विजिलेंस के नए पांच मंजिला भवन का एग्रीमेंट क्लोज कर दिया है। जनवरी 2024 में शुरू हुई इस भवन के कार्य का लगभग 75 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन अब फंड खत्म होने के चलते शेष 25 प्रतिशत काम पूरी तरह अधर में लटक गया है।
विज्ञापन


विजिलेंस भवन के निर्माण के लिए कुल छह करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई थी। विभाग ने बेहतरीन कार्यप्रणाली और तेजी दिखाते हुए अब तक प्राप्त 3.50 करोड़ रुपये के बजट में करीब 4000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले पांच मंजिला भवन का मुख्य ढांचा तैयार कर लिया है। इसके भूतल में पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। हालांकि, भवन को पूरी तरह उपयोग के योग्य बनाने के लिए अभी 2.50 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।
भवन का 25 प्रतिशत अंतिम कार्य बजट न मिलने से रुक गया है। इनमें दरवाजे और खिड़कियां लगाने के साथ सेनेटरी, पानी, बिजली फिटिंग और लिफ्ट से जुड़े तकनीकी कार्य शामिल हैं। इसके अलावा समय बीतने के साथ भवन निर्माण सामग्री लगातार महंगी होती जा रही है जिससे भविष्य में परियोजना की लागत बढ़ने की आशंका भी पैदा हो गई है। विभाग ने शेष कार्य को पूरा करने के लिए 2.50 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट की मांग सरकार को भेज दी है। इसके साथ ही केंद्रीय योजना के तहत वित्तीय मदद के प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब सरकार की ओर से जितना और जब बजट जारी होगा उसी के हिसाब से आगे का काम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग के पास भवन कार्य के लिए अब पर्याप्त बजट नहीं बचा है। इसके चलते एग्रीमेंट क्लोज करना पड़ा है। शेष 25 प्रतिशत कार्य को पूर्ण करने के लिए करीब 2.50 करोड़ रुपये की जरूरत है, जिसकी मांग सरकार को भेज दी गई है। -डीके वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें