फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शुष्क सर्दी से एमसीएच मंडी में बढ़ी बाल रोगियों की संख्या

विज्ञापन
जोनल अस्पताल मंडी में पर्ची बनाने उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
मंडी। मौसम में बदलाव होने से एमसीएच (मातृ शिशु अस्पताल) मंडी में बाल रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञ चिकित्सक की ओर से रोजाना करीब 60 मरीजों को दवाइयां देकर घर भेजा जा रहा।
विज्ञापन

गंभीर रोगियों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। शुष्क सर्दी के चलते बाल रोगियों में छाती जाम, सर्दी, खांसी बुखार और निमोनिया की शिकायत देखी जा रही है।
चिकित्सक के अनुसार शुष्क मौसम में छोटे बच्चे विभिन्न रोगों की चपेट में आ रहे हैं। आमतौर पर 5 साल से कम आयु के बच्चों में यह समस्या देखी जा रही है। एमसीएच की बाल रोगी ओपीडी के बाहर सुबह नौ बजे से ही परिजन अपने बच्चों को लेकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक की ओर से बच्चों की जांच करने के बाद परिजनों को आवश्यक दवाइयां व निर्देश देकर घर पर उपचार लेने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन


...
शुष्क सर्दी के चलते रोजाना सर्दी, खांसी, जुकाम, छाती जाम और निमोनिया से पीड़ित बच्चे ओपीडी में उपचार के लिए लाए जा रहे हैं। छोटे बच्चों की संख्या इनमें ज्यादा देखी गई है। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों की उचित देखभाल कर उन्हें ठंड से बचाएं।
विज्ञापन

-डॉ. आशुतोष, बाल रोग विशेषज्ञ, एमसीएच मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें