फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सड़क किनारे खतरा बन मंडरा रहे सूखे पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में असुरक्षित हो चुके सूखे पेड़ हादसों को न्योता दे रहे हैं। बावजूद उसके संबंधित विभाग और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क पर छत्तर, मसौली और मंडी-पठानकोट हाईवे पर चौंतड़ा से घट्टा तक सड़क किनारे सूखे पेड़ जानलेवा साबित हो सकते हैं। तेज हवा चलने से हाईवे पर लगातार गिर रहे असुरक्षित पेड़ों को हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। कुछ माह पहले भट्ठा के समीप एक बाइक चालक पर पेड़ गिरने से दर्दनाक उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने भट्ठा में कुछ असुरक्षित पेड़ों को हटा दिया था, लेकिन अब भी राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाईवे पर खोखले हो चुके पेड़ों से बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। रविवार को सरकाघाट सड़क पर राजकीय राजस्व संस्थान, छत्तर और मसौली में अचानक तेज हवा चलने से पेड़ों की शाखाएं गिरने से बड़े हादसे होने से टले। बीते शनिवार को चौंतड़ा और ऐहजू के समीप सूखे पेड़ों की शाखाएं गिरने से राहगीर भी घायल होने से बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर उपमंडल में असुरक्षित पेड़ों को हटाने के लिए प्रशासन नियमों के तहत कार्रवाई अमल में ला रहा है। सरकाघाट सड़क पर भट्ठा और मंडी-पठानकोट हाईवे पर चौंतड़ा के समीप कुछ असुरक्षित पेड़ों को हटाया गया है। -मनीश चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर
वन मंडल जोगिंद्रनगर के तहत असुरक्षित और खोखले पेड़ों की जानकारी हासिल की जा रही है। इसके बाद औपचारिकताओं को पूरा कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -अश्वनी कुमार, एसीएफ वन मंडल जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें