फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संवेदनशील पंचायतों में नशा रोकथाम की कवायद परखी

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की रोकथाम के लिए कांगू-सलापड़ में हुईं विशेष बैठकें
विज्ञापन

अधिकारियों ने दोनों पंचायतों में जनजागरूकता के प्रयासों का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल की अति संवेदनशील पंचायतों कांगू और सलापड़ में वीरवार को नशा निवारण समितियों की विशेष बैठकें हुईं। अधिकारियों ने दोनों पंचायतों का फील्ड विजिट कर नशे की रोकथाम और जनजागरूकता के प्रयासों का जायजा लिया।
एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी के निर्देश पर हुई बैठकों में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, समिति सदस्य और स्थानीय लोग शामिल हुए। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेकर विभागों व पंचायतों के बेहतर समन्वय पर जोर दिया। इस दौरान लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि नशामुक्त समाज के लिए प्रशासन, विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों और आम लोगों को मिलकर काम करना होगा। युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और जागरूकता अभियान जारी रखने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें