फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में भांग 25 किलो चरस जला दी

विज्ञापन
मंडी पुलिस लाइन में नशीले पदार्थों को जलाते पुलिस जवान। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। पुलिस ने विभिन्न मामलों में पकड़ी नशीले पदार्थों की खेप को मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री की अगुवाई में गठित कमेटी के समक्ष जला दिया। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि जिला पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशीले पदार्थों की खेप जब्त की थी।
विज्ञापन

इससे नियमानुसार नष्ट कर दिया है। इसमें 25 किलो 997 ग्राम चरस, दो ग्राम हेरोइन और स्मैक, 887 ग्राम चूरापोस्त, 11 किलो 500 ग्राम अफीम पौधे और 24 नशीले कैप्सूल थे। नशीले कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस हमेशा तत्पर है।
विज्ञापन

जिलेभर में नाके लगा कर वाहनों और लोगों की नियमित रूप से जांच की जा रही है। नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें