फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवासड़ा में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। ग्राम पंचायत ढलवान के घरवासड़ा गांव में 24 वर्षीय विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुुसार सरोज कुमारी पत्नी अजय कुमार ने परिवार वालों के साथ सुबह खाना खाया और रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त हो गई।
विज्ञापन

करीब तीन बजे जब उसकी सास घर आई तो उसने बहू को आवाज देकर पुकारा। बार-बार पुकारने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो आसपास के घरों में पूछताछ की। फिर पड़ोसियों के साथ घर के कमरों में तलाश की तो वह पंखे से झूलती हुई पाई। लोगों की मदद से शव को जमीन पर उतारा।
स्थानीय पंचायत उपप्रधान और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और उपप्रधान घटनास्थल पर पहुंचे। महिला के आत्महत्या क्यों की, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया जाएगा। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें