साईगलू नलवाड़ मेले के दूसरे दिन दिखा उत्साह और उमंग का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। कसाण पंचायत के तहत साईगलू नलवाड़ मेले के दूसरे दिन उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। मेले के दूसरे दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र कुमार वर्मा ने की। मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का खूब मनोरंजन किया गया। वहीं, खेल प्रेमियों के लिए आयोजित शानदार वॉलीबाल मुकाबला आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।
वॉलीबाल का मुकाबला द्रुब्बल और कोट तुंगल की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और आखिरकार द्रुब्बल की टीम ने कोट तुंगल को 2-1 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। द्रुब्बल की ओर से कप्तान काकू और रोबिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पहले सेट में द्रुब्बल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 25-23 से जीत दर्ज की। हालांकि दूसरे सेट में कोट तुंगल की टीम ने जोरदार वापसी की और 25-18 से सेट अपने नाम कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।
तीसरे और निर्णायक सेट में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। दर्शकों की तालियों और उत्साह के बीच द्रुब्बल के कप्तान काकू ने शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए अपनी टीम को 26-24 से जीत दिलाई। इसके साथ ही द्रुब्बल ने रोमांचक मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया