फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दो सड़क हादसों में चालक मामूली घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हराबाग में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त
विज्ञापन

मकरीड़ी के पास गहरी खाई में गिरी कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी-पठानकोट हाईवे पर हराबाग के निकट अमृतसर के पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोग बाल-बाल बच गए। सरकाघाट सड़क पर मकरीड़ी के निकट कार गहरी खाई में गिरने से कार चालक हरीश निवासी गुम्मा आंशिक रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन

रविवार देर रात जोगिंद्रनगर से बरोट की ओर जा रहे अमृतसर के पर्यटकों की कार नागचला के निकट एक नाले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया। वहीं, सरकाघाट सड़क पर मकरीड़ी के निकट रात करीब 10 बजे कार खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक हरीश आंशिक रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर मवेशी आने से चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। सोमवार को क्रेन की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को निकाला। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार का कहना है कि दो कार हादसों में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। दोनों वाहनों में सवार पांच लोग बाल-बाल सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें