फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में 60 पेटी देसी शराब के साथ चालक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीप में सवार दूसरा आरोपी भागा, तलाश में पुलिस की कई जगह दबिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 60 पेटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब ले जा रही जीप को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि जीप में सवार दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।नौहली पंचायत के द्रमण के समीप भगवाहर में वीरवार देर रात करीब 9 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध जीप को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान जीप से देसी शराब की 60 पेटियां बरामद हुईं।
पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इस संबंध में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
नशे का सेवन कर वाहन चलाने वाले चार चालकों के चालान
उपमंडल में नशे का सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने चार और वाहन चालकों के चालान काटे हैं। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। मंडी-पठानकोट हाईवे के सीमावर्ती क्षेत्र में भी पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें