जोगिंद्रनगर के द्राहल के पास दो कारों की टक्कर में क्षतिग्रस्त हई कार। स्रोत जागरूक पाठक
लडभड़ोल (मंडी)। जोगिंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग पर द्राहल के समीप रविवार सायं दो वाहनों में टक्कर हो गई। इससे कार चालक को चोटें आई हैं। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मार्ग को बहाल करवाया। साथ ही घायल को जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।
दोनों पक्षों में समझौता होने से किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार रविवार सायं करीब पांच बजे द्राहल में दो कारों की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर जोरदार होने से मकरीड़ी की ओर जा रही कार के एयरबैग खुल गए। हालांकि चालक को चोटें पहुंची हैं। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। दूसरी कार को भी नुकसान पहुंचा है। उधर, बस्सी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि आपसी समझौता होने के कारण पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। संवाद