फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नशे में ट्रक चलाने पर चालक दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। जिला न्यायालय मंडी ने 2016 के सड़क हादसे के मामले में ट्रक चालक कमलेश कुमार को दोषी ठहराया है। अदालत ने पाया कि वह शराब के नशे में तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रक चला रहा था, जिससे सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल और कार को टक्कर लगी।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागा, लेकिन कुछ दूरी पर वाहन अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। बाद में स्थानीय लोगों ने चालक और परिचालक को बचाकर अस्पताल पहुंचाया। फॉरेंसिक रिपोर्ट में आरोपी के खून में अत्यधिक अल्कोहल (119.63 mg%) पाया गया, जो तय सीमा से कई गुना अधिक था। अदालत ने गवाहों और सबूतों के आधार पर इसे गंभीर लापरवाही माना है। सजा 4 जुलाई को सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें