धर्मपुर में गेट मीटिंग के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एचआरटीसी चालक व परिचाल
धर्मपुर (मंडी)। चालक एवं परिचालक संघ धर्मपुर इकाई ने गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चालक यूनियन के अध्यक्ष कमलेश कुमार, प्रधान विपन कुमार, परिचालक यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चालक-परिचालक संघ मांगों को पूरा करने की मांग कर रहा है लेकिन सरकार से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
कहा कि लंबित भत्तों का जल्द भुगतान किया जाए। सरकार और परिवहन निगम मांगों पर विचार नहीं कर रहे हैं। इससे आने वाले समय में संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान सुनील कुमार, विनय कुमार, राकेश कुमार, देशराज, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद