फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में गहराया पेयजल संकट अब दिन में एक बार मिलेगी सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। मानसून सीजन शुरू होने के बाद भी सुंदरनगर शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। मुख्य पेयजल स्रोत नालनी में 90 और लिंगडी में 50 प्रतिशत पानी कम होने से शहर में पेयजल कटौती शुरू हो गई है। अब सुंदरनगर शहर में दिन में एक समय ही पानी मिलेगा।
विज्ञापन

कुछ क्षेत्रों में पानी की सप्लाई सुबह और कुछ क्षेत्रों में शाम को दी जाएगी। यह व्यवस्था तब तक रहेगी जब तक विभाग के पेयजल स्रोतों में जलस्तर बढ़ नहीं जाता। सुंदरनगर शहर में रोजाना करीब 60 लाख लीटर पेयजल की आवश्यकता होती है। सुबह की सप्लाई पांच से लेकर दस बजे तक होती है। शाम की सप्लाई तीन से आठ बजे तक होती है। आधे-आधे घंटे में वार्ड वाइज सप्लाई होती है। करीब बीस हजार की आबादी को पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
...
टुल्लू पंप लगाने वालों की खैर नहीं
विभाग ने मेनलाइन के साथ टुल्लू पंप लगाने, पेयजल को व्यर्थ बहाने और खेतों में पेयजल से सिंचाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया है। जो भी लाइन के साथ टुल्लू पंप लगाते हुए पाया जाएगा उसका पेयजल कनेक्शन काट दिया जाएगा। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

...
कहां कब मिलेगा पानी
जल शक्ति विभाग ने खरीहड़ी, आंबेडकर नगर, पुराना बस स्टैंड, हाउसिंग बोर्ड और महामाया मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय ही पानी की आपूर्ति की जाएगी। बनायक, जवाहर पार्क और भोजपुर बाजार में केवल शाम को ही पेयजल आपूर्ति दी जाएगी। हंडेटी, पुराना बाजार, रोपा और तुनाही में अब केवल सुबह के समय ही पानी की आपूर्ति की जाएगी। पुंघ, नागरिक अस्पताल के आसपास, चतरोखड़ी, सलाह, डेंटल कॉलेज, विद्युत बोर्ड, बाहोट व बीएसएनएल के आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति यथावत ही रहेगी।
........
पेयजल स्रोतों के सूखने के कारण जलसंकट पैदा हुआ है। अच्छी बरसात नहीं होती और सोर्स रिचार्ज नहीं होंगे तक एक समय पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था जारी रहेगी। लोग पेयजल संरक्षण के लिए सहयोग करें ताकि किसी भी उपभोक्ता को पेयजल की समस्या से जूझना न पड़े।
विज्ञापन

- रजत शर्मा, सहायक अभियंता सुंदरनगर
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें