मंडी। कार सवार तीन लोगों से पुलिस ने 131 ग्राम अफीम बरामद की है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस टीम औट में मौजूद थी तो एक कार को रोका। इसमें बैठे तीनों सवार कुछ घबरा गए। तलाशी लेने पर सूरज ठाकुर निवासी मुलोथी, सदर बिलासपुर, रवि वर्मा निवासी पारनू, अर्की, सोलन और मुकेश कुमार निवासी मुलोथी, सदर बिलासपुर के कब्जे से 131 ग्राम अफीम बरामद की है। संवाद