फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: समलौन में पेयजल संकट, पांचवें दिन हो रही आपूर्ति

Thu, 23 Jan 2025 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह विधानसभा की समलौन पंचायत के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पंचायत के करनेहड़ा, मथोग, अपर ट्टरोह, गणधो, खखरयाना, समलोन, पण्याली, डमयानी और थाना गांव में पानी की लगातार किल्लत बढ़ती जा रही है। चौथे और पांचवें दिन पेयजल की आपूर्ति होने से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों में खेमचंद, शिवराम, कौशल्या, माया, इंद्रदेव, गिरजानंद, करम चंद, मीरा देवी और तुलसी देवी ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग का हर घर जल स्लोगन सिर्फ दिखावा है। उन्होंने कहा कि विभाग के फील्ड कर्मचारियों से बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। सर्दियों में यह हाल है तो गर्मियों में स्थिति और बिगड़ सकती है।
समलौन पंचायत की प्रधान जमना देवी ने कहा कि पहले 15 दिन तक पानी नहीं आया। अब चौथे-पांचवें दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिकायतें और वाटर गार्ड को बार-बार जानकारी देने के बावजूद विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहा। जिस दिन पानी आता है, कर्मचारी वीडियो बनाने पहुंच जाते हैं, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


मीडिया के माध्यम से मामला उनके पास पहुंचा है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। ग्रामीणों को परेशानी न आए। इसके लिए कर्मचारियों को सख्ती से निर्देश दिए जाएंगे।
-संदीप चौधरी, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, बल्ह


यह व्यवस्था परिवर्तन की सरकार है। हर तरफ से लोगों की अनदेखी की जा रही है। मैं खुद विभाग से बात करूंगा कि ग्रामीणों की समस्या का हल क्यों नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

- इंद्र सिंह गांधी, विधायक, बल्ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें