फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिवरात्रि महोत्सव में तंबोला खेल होगा आकर्षक का केंद्र

Thu, 23 Jan 2025 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मुख्यालय मंडी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव 27 फरवरी से 4 मार्च तक पड्डल मैदान में आयोजित होगा, जहां विभागीय प्रदर्शनियां, व्यापारिक गतिविधियां, तंबोला सहित झूले जैसी मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन

पड्डल मैदान में महोत्सव के दौरान विभागीय प्रदर्शनियां स्थापित की जाएगी। इसके लिए एल्यूमीनियम हैंगर/डोम स्थापित होंगे। इसके लिए 29 जनवरी सुबह 11:30 बजे तक निविदाएं मांगी गई हैं, जोकि इसी दिन दोपहर बाद 2:15 बजे एडीएम कार्यालय में खोली जाएंगी। व्यापारिक गतिविधियों के लिए एल्यूमीनियम हैंगर/डोम स्थापित होंगे। इसके निविदाएं 30 जनवरी सुबह 11:30 बजे तक जमा की जा सकती हैं। दोपहर 12:15 बजे खोली जाएंगी। रेहड़ी-फड़ी स्थापित करने के लिए निविदाएं 29 जनवरी दोपहर 1:30 बजे तक जमा की जा सकती हैं।
महोत्सव में तंबोला के अतिरिक्त लोगों के मनोरंजन के लिए झूला, हिंडोला तथा गंडोला इत्यादि स्थापित करने के लिए 31 जनवरी तक निविदाएं मांगी गई हैं। उधर, एडीएम डॉ. मदन कुमार ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां जोरों पर की जा रही है। उन्होंने सभी इच्छुक आवेदकों से आग्रह किया कि वे निर्धारित तिथि को निविदाएं सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित उपायुक्त कार्यालय के अधीक्षक वर्ग-1 के कमरा नंबर 215 में पंजीकृत पत्र या निजी तौर पर जमा कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें