फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टिहरा की तीन पंचायतों में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। ग्राम पंचायत ग्रयोह, सरौन और चोलथरा में दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। लोग बारिश का पानी पीने को मजबूर हैं। जल शक्ति विभाग के कर्मचारी और अधिकारी दिन रात पेयजल आपूर्ति को बहाल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। आपदा के चलते जोड़े गए पाइप फिर से टूट रहे हैं।
विज्ञापन

टिहरा क्षेत्र को कांढापत्तन और संधोल से पेयजल की आपूर्ति की जाती है लेकिन कांढापत्तन से टिहरा लाइन पर अधिकतर पाइप बार-बार टूट रहे हैं। स्थानीय निवासी कश्मीर सिंह, विजय कुमार, राजेंद्र, बिहारी लाल, मनोहर लाल, रमेश चंद, हंसराज आदि ने विभाग और प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए। जल शक्ति विभाग उपमंडल टिहरा के सहायक अभियंता डीपी गुप्ता ने बताया कि बारिश के चलते समस्या आ रही है। प्रयास किया जा रहा है कि लोगों को समस्या से निजात दिलाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें