फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी में पेयजल योजनाएं बाधित होने से गहराया पेयजल संकट

Sat, 05 Jul 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी शहर के लिए बनी सवा करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना की मुख्य पाइप लाइन की सफाई के चलते मंडी शहर के कुछ इलाकों में शनिवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ा। पिछले दिनों ब्यास व जिला कांगड़ा से आने वाली ऊहल खड्ड में सिल्ट व मिट्टी आने से मुख्य भंडारण टैंक में भी मिट्टी भर गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को शहर की मुख्य पाइप में भरी मिट्टी को साफ किया। जिस कारण शहर के टारना, थनेहड़, पैलेस ,सुहड़ा, भगवाहन, खलियार, जवाहर नगर में पेयजल आपूर्ति बाधित रही।
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार सैनी का मानना है कि शहर में कहीं पर भी पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं हुई है। मुख्य लाइन की सफाई के चलते केवल कुछ इलाकों में आंशिक रूप से पानी की आपूर्ति बाधित हुई है, शनिवार शाम को चालू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग बरसात के दिनों में लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए तत्पर रहता है।
विज्ञापन




एक हफ्ते से नलों में नहीं आया पानी, लोग परेशान
बलद्वाड़ा (मंडी)। भारी बरसात के मौसम में भी बलद्वाड़ा क्षेत्र के ग्रामीण पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। लोग गांव से दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं। क्षेत्र के समैला, टिक्करी, लोहरडा, पारगी, सहित परनाल-मटियारा उठाऊ पेयजल योजना में गाद भरने से लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। समैला टिक्करी गांव में एक सप्ताह से जल शक्ति विभाग के नलों से पानी नहीं आ रहा है। पारगी-लोहरडा गांवाें में पिछले 6 दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। स्थानीय निवासी ज्ञानचंद, देशराज, सतीश कुमार, भाग सिंह, अमर सिंह, जीत सिंह आदि ने बताया कि नलों में पानी न आने से लोग परेशान हैं। जल शक्ति विभाग बलद्वाड़ा के सहायक अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि बरसात की वजह से आई बाढ़ से पंप हाउस में गाद भर गई है और पाइप बह गए हैं। शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

नवाणी में भी गहराया पेयजल संकट

भांबला /सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवाणी में पिछले एक सप्ताह से पानी न आने के कारण लोग दर-दर भटक रहे हैं। ग्राम पंचायत नवाणी के प्रधान मदन लाल, पूर्व प्रधान बलदेव सिंह, बीडीसी सदस्य चमन लाल, चंद राम, प्रीतम सिंह, बलवंत सिंह, लेख राम, महेंद्र पाल, देश राज, सुंका राम, शुभकरण, सुरेश कुमार ने बताया की 29 जून को भारी बारिश से जल शक्ति विभाग की नवाणी योजना की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक वर्मा का कहना है कि भारी बारिश से अधिकतर योजनाओं को नुकसान हुआ है, जिस कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। जल्द ही लाइनों को ठीक कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें