फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह में हाईवे किनारे गंदगी से अटीं नालियां, बाजार में बीमारी फैलने का खतरा

Fri, 11 Oct 2024 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
केएमसी कंपनी संभाल रही देखरेख का जिम्मा, जिम्मेदार बोले- साफ करने के अभी आदेश नहीं
विज्ञापन

जिलेभर में बनाया स्वच्छता पखबवाडा, पंडोह बाजार की नालियों पर नहीं पड़ी किसी की नजर
स्थानीय लोग बोले- कई बार बोलने पर भी कंपनी प्रबंधन नहीं कर रहा सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। जिलेभर में व्यापक स्तर पर 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाने के बाद भी पड़ोह में हाईवे किनारे नालियां गंदगी से लबालब हैं। नालियों में पड़ी गंदगी से यहां मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। इससे पंडोह बाजार में बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। नालियों की सफाई को लेकर न प्रशासन और न ही एनएचएआई गंभीर दिख रहा है।
हालात ऐसे हैं कि लोगों को मुंह में रूमाल रखकर गुजरना पड़ रहा है, जबकि हाईवे की देखरेख का जिम्मा संभाल रही केएमसी कंपनी का कहना है कि नालियों की सफाई को लेकर उन्हें एनएचएआई से कोई आदेश नहीं मिले हैं। पंडोह बाजार में नेशनल हाईवे के किनारे ऐसी कोई नाली नहीं है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता की सेवा भाव के दावे को सार्थक बना रही हो। हर नाली में गंदगी भरी पड़ी है। बरसात के दौरान जो भी मिट्टी या कचरा बहकर इन नालियों में आया है, वह इन दिनों गल-सड़ रहा है।
विज्ञापन

पंडोह बाजार निवासी कुलदीप ठाकुर, वार्ड पंच गोपाल ठाकुर उर्फ पालू, राधा कृष्ण, अश्वनी पठानिया, लीला धर और बाल कृष्ण ने बताया कि नालियों में पसरी गंदगी के कारण बाजार में मक्खी और मच्छरों की तादाद बढ़ रही है। इनसे इतनी बदबू आती है कि बाहर बैठना भी मुश्किल होता जा रहा है। इसकी जल्द से जल्द सफाई की जानी चाहिए। बता दें कि केएमसी कंपनी नागचला से लेकर पंडोह तक फोरलेन का निर्माण कर रही है और यहां पुराने हाईवे की मरम्मत और देखरेख का जिम्मा भी इसी कंपनी के पास है।
विज्ञापन


कोट्स
कई बार केएमसी कंपनी प्रबंधन को लिखित में दिया गया लेकिन कंपनी प्रबंधन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। कंपनी की तरफ से हाईवे किनारे की नालियों की साफ-सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिला प्रशासन और एनएचएआई से निवेदन है कि इस केएमसी कंपनी को सख्त आदेश देकर नालियों की सफाई के कार्य को जल्द से जल्द करवाया जाए। यदि कंपनी जल्द सफाई नहीं करती है तो फिर आने वाले समय में लोग कंपनी प्रबंधन के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
गीता देवी, प्रधान, पंडोह पंचायत

कोट्स
हम नालियों की साफ-सफाई के लिए एनएचएआई के आदेशों का इंतजार कर रहे हैं। जब आदेश मिलेंगे तो उसके बाद सफाई कर दी जाएगी।
राज शेखर, प्रोजक्ट मैनेजर, केएमसी कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें