जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। जोनल अस्पताल मंडी में बतौर बायो कैमिस्ट्री विशेषज्ञ चिकित्सक के पद पर जोगिंद्रनगर की डॉ. आंचल को पहली तैनाती मिली है।
2014 बैच की एमबीबीएस पासआउट डाॅ. आंचल ने टांडा मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सक की उपाधि हासिल की। 2019 से 2021 तक नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में बतौर चिकित्साधिकारी के पद पर सेवारत रहीं डाॅ. आंचल विकास खंड चौंतड़ा की पस्सल पंचायत के सुकाबाग गांव की निवासी हैं।
डॉ. आंचल के पिता देशराज शिक्षा विभाग में उपनिदेशक के पद पर जिला कुल्लू में तैनात हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. आंचल ने बताया कि जोनल अस्पताल मंडी में मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के साथ प्रयोगशाला की गतिविधियों का भी जिम्मा वह बखूबी निभाएंगी। संवाद