फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को संविधान की प्रस्तावना की दिलाई शपथ

Thu, 14 Apr 2016 10:47 PM IST
मंडी।
विज्ञापन
डा. अंबेडकर जयंती पर कौल डैम में रन फॉर इक्यूलिटी में भाग लेते एनटीपीसी के अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। एनटीपीसी कौल डैम स्टेशन में डा. भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों, उनके परिजनों, सीआईएसएफ के जवानों तथा नजदीकी विद्यालयों के बच्चों के लिए रन फॉर इक्यूलिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


महाप्रबंधक कौल डैम विनोद चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। विनोद चौधरी ने डा. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने के लिए उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया। इधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में चित्रकला, निबंध, लेखन, नारा लेखन एवं रैली का आयोजन किया गया।

इस दौरान डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर प्रधानाचार्य यादवेंद्र शर्मा और बच्चों ने माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को छुआछूत, धर्म एवं जाति के भेदभाव को मिटाकर समानता एवं भाईचारे की भावना से रहने का आह्वान किया तथा समरसता की शपथ दिलाई। राजकीय उच्च पाठशाला तरौर में भी डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य नरेंद्र कटोच ने बच्चों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


बच्चों में डा. अंबेडकर के जीवन पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें नीलम ने प्रथम स्थान, मोशाली ने दूसरा और मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता प्रतियोगिता में वंदना प्रथम और दिशा ने दूसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला में हर्ष प्रथम और दिव्या भारती दूसरे स्थान पर रहीं। निबंध में संजय ने प्रथम और नीलम ने दूसरा स्थान हासिल किया। हाई स्कूल सिहली में भी अंबेडकर जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें