फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर देवता मेले में झूलों पर संशय, नीलामी तीसरी बार स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलीदाताओं की कम दिलचस्पी से मेला समिति भी हैरान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले में छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए जाने वाले झूलों पर संशय अभी भी बरकरार है। तीसरी बार आमंत्रित की गई नीलामी प्रक्रिया के फिर स्थगित हो जाने से यह संभावनाएं प्रबल हुई हैं। झूले के लिए आरक्षित मैदान में बोलीदाताओं की कम दिलचस्पी से यह स्थिति बनी हुई है। अनुमानित दस लाख की आमदनी मेला मैदान से जुटाने को लेकर मेला समिति ने गठित कमेटी के तहत आमंत्रित टेंडर प्रक्रिया में सोमवार को बोलीदाताओं की कम अनुपस्थिति से फिर प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा। इससे पहले 16 और 18 मार्च को भी झूला मैदान को नीलाम करने के लिए जो निविदाएं प्रशासन ने आमंत्रित की थीं, वे भी नियम और शर्तों पर खरी नहीं उतर पाने से नीलामी प्रक्रिया अधर में लटक गई थी।
सोमवार को एसडीएम कार्यालय में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक झूलों की नीलामी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मेला समिति इंतजार करती रही। इसमें दो ही ठेकेदारों के टेंडर मिल पाए। वहीं, टेंडर को खोलने की भी प्रक्रिया को जब पूरा करना था तो इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के न पहुंच पाने से इसे फिर स्थगित करना पड़ा। जोगिंद्रनगर देवता मेले के सफल आयोजन के लिए अनुमानित 55 से 60 लाख के बजट खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसमें व्यापारिक गतिविधियों के लिए मेला मैदान को एकमुश्त नीलाम कर प्रशासन के खजाने में 40 लाख से अधिक की धनराशि जमा हो चुकी है। अब मेला समिति को झूले के लिए आरक्षित मैदान को नीलाम करने के लिए बोलीदाताओं का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर देवता मेले में झूलों के लिए समिति ने मैदान आरक्षित कर रखा है। इसमें बोलीदाताओं की कम दिलचस्पी से यह प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है। मंगलवार को फिर झूला मैदान नीलाम करने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

-रजत सेठी, तहसीलदार जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें