फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: निशुल्क प्रशिक्षण के लिए 31 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अनुसूचित जाति के युवा कृत्रिम मेधा और ऑफिस ऑटोमेशन के निशुल्क प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक तहसील कल्याण कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। सरकार की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए कौशल विकास के नए अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट), शिमला के साथ समझौता कर दो महत्वपूर्ण प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ऑफिस ऑटोमेशन, अकाउंटिंग एवं पब्लिशिंग असिस्टेंट शामिल हैं। इनका संचालन अप्रैल में मंडी स्थित केंद्र में किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के स्थायी निवासी अनुसूचित जाति वर्ग के 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन 12वीं कक्षा और स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट के अनुसार किया जाएगा। इसमें बीपीएल वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी। महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें