फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान करना दिल के लिए फायदेमंद : डॉ सर्भ

Thu, 23 Mar 2023 06:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिदान दिवस पर एबीवीपी ने आयोजित किया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सरदार पटेल विश्वविद्यालय इकाई ने बलिदान दिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 48 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर में एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि और डॉ. सर्भ चोपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रोफेसर राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव ने देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को पढ़ाई के साथ-साथ देश और समाज के बारे में सोचना चाहिए ताकि हमारा देश पुन: विश्व गुरु बन सके।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एमडी पैथोलॉजिस्ट सर्भ चोपाल ने कहा कि रक्तदान महा दान है। इससे कोई कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान से दिल की सेहत में सुधार होता है, वजन कंट्रोल में रहता है। कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है। रक्तदान से न सिर्फ आपके शरीर पर बल्कि दिमाग़ पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी की इकाई उपाध्यक्ष भारती ने कहा कि विद्यार्थी परिषद समाज के हितों के लिए अनेकों प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम करवाती रहती है। इकाई मंत्री अभिनव ने कहा कि आज हमें हमारे शहीद वीर भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को नमन करते हुए अपना रक्त दान करना चाहिए ताकि हम उन वीरों को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें