वल्लभ महाविद्यालय में वन्य जीव सप्ताह के तहत प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में जीव विज्ञान विभाग की ओर से वन्य जीव सप्ताह के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों से वन्य जीव विज्ञान के विभिन्न प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण करवाया। वन्य जीव सप्ताह के तहत स्क्रीनिंग परीक्षण किया गया। इसमें सात टीमों का चयन हुआ।
प्रश्नोत्तरी का आयोजन जीव विज्ञान के विद्यार्थी हिमांशु वर्धन, स्मृति ठाकुर, राहुल ठाकुर, कार्तिक सेन, नताशा कटोच, संजना एवं बिपाशा ने करवाया। इसमें कुल 6 राउंड की प्रश्नोत्तरी हुई, जिसमें जीव विविधता, जीव विज्ञान, ऑडियो विजुअल राउंड शामिल रहे।
200 से अधिक विद्यार्थी प्रश्नोत्तरी में दर्शक के रूप में शामिल हुए। पहला स्थान टीम डॉल्फिन की कशिश, योगिता ठाकुर और रुचिता ने 85 अंक प्राप्त कर प्राप्त किया। दूसरा स्थान टीम जैगुआर के तुषार, पन्नीकरण और विशाल ने 75 अंक प्राप्त कर हासिल किया। टीम हॉक के रॉबिन तथा रितेश शर्मा 55 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। जीव विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर संजय नारंग ने विद्यार्थियों हौसला अफजाई और मार्गदर्शन किया। इस मौके पर डॉक्टर राधिका जमवाल, डॉक्टर तारा सेन, प्रोफेसर ज्योति ठाकुर उपस्थित रहे। संवाद