फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर-कांढापतन-हयोलग वाया पनगोह सड़क बहाली का काम शुरू

Sun, 06 Oct 2024 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दी थी प्रदर्शन की धमकी, अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। बरसात में खस्ताहाल हुई धर्मपुर-कांढापतन-हयोलग वाया पनगोह सड़क बहाली के लिए विभागीय मशीनरी जुट गई है। विभाग ने अपनी जिम्मेवारी समझते हुए शनिवार को सड़क बहाली का कार्य किया। ग्रामीणों को पेश आ रही समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर विभाग हरकत में आ गया है। ग्रामीणों ने सड़क बहाल न होने पर विभाग को प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। स्थानीय निवासी गुलशन, अजय, नेहा, रोहित, रुकमणी, रूमा देवी, गुलाब सिंह, गांधीराम, टेकचंद, भावना ने बताया कि सड़क बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यदि गांवों में कोई बीमार हो जाता तो उसे मुख्य सड़क तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। बरसात खत्म होने के बावजूद इस ओर विभाग ध्यान नहीं दे रहा था। इससे दिक्कतें बढ़ती जा रही थीं। शनिवार सुबह से ही सड़क बहाली के लिए विभाग ने मशीनरी और कर्मचारी भेज सड़क की बहाली का काम शुरू कर दिया है। इधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मुनीष कुमार ने बताया कि सड़क बहाली के लिए जेसीबी मशीन भेज दी है। जल्द ही सड़क को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें